आज का राशिफल दिनांक 14 जून: आज बन रहे हैं शुभ योग, इन 6 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

आज का राशिफल दिनांक 14 जून

1. मेष-  उन्नति की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती  है। सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
2. वृष- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज धन का व्यय हो सकता है। लव लाइफ में छोटी बातों को इगो मत बनाएं। नीला रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
3. मिथुन- छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। हरा रंग शुभ है। गाय को  केला खिलाएं।
4. कर्क- आईटी और फ़िल्म से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं।दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर  रहेगा। लाल रंग शुभ है।
5. सिंह- मीडिया और आईटी फील्ड  के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी रहेगी। गरीबों में अन्न का दान करें।
6. कन्या- आई टी और मैनेजमेंट फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में समस्याएं आती रहेंगी।
7. तुला- आई टी और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा। नीला रंग समृद्धि कारक है।

8. वृश्चिक- राजनीति  से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। सफेद रंग प्रगतिकारक है।                                                    

9. धनु- बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। बहते जल में तांबे की कोई छोटी वस्तु प्रवाहित करें।
10. मकर- राजनीति  से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आईटी और मीडिया के जॉब में संघर्ष रहेगा। किसी विवाद से दूर रहने का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें।
11. कुंभ- धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आई टी , बैंकिंग और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। हरा आज का आपका शुभ रंग है। हेल्थ अच्छी रहेगी।


12. मीन- आज नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।बीपी से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। जीवन साथी के हेल्थ से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। सफेद रंग शुभ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *