शिमला : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 50 से ज्यादा यात्रियों को लेकर जा रही एक बस बंजार इलाके में खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि 35 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इस घटना में और लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। बस बंजार से गदागुशानी जा रही थी। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने इस घटना में 25 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एचपी 66-7065 है, वह बंजार तहसील के ढोठ मोढ़ के समीप 300 मीटर से ज्यादा गहरी खाई में गिर गई। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

