राशिफल 23 June: जानें आज कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन

1. मेष- आज धन के आगमन की संभावना रहेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम के विवाह की परिणती के लिए विवादों का सामना करना पड़ सकता है। लाल  रंग शुभ है।
2. वृष- आज छोटी छोटी बातों का तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य से कष्ट संभव रहेगा। यात्रा का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नारंगी रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं।
3. मिथुन- आज हर्ष भरा दिन है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। दाम्पत्य जीवन में क्रोध को स्थान ना दें। लाल रंग समृद्धि कारक है। उदर की संभावनाएं रहेंगी।
4. कर्क- सफलता की प्राप्ति करेंगे। पॉलिटिक्स के लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन संघर्षकारक है। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता बनी रहेगी। लाल रंग शुभ है।
5. सिंह- व्ययसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज का दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। आज का शुभ रंग है सफेद। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। भगवान सूर्य को प्रणाम करें।
6. कन्या- आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ होगा। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं समाप्त होंगी। वैवाहिक जीवन सफल रहेगा। हेल्थ से दिक्कत हो सकती है। हरा रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं।
7. तुला- कई समस्याओं का समाधान होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवनसाथी संग खूबसूरत यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख में श्वांस  के रोग से परेशानी आ सकती है। नीला रंग शुभ है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।
8. वृश्चिक- आज व्यवसाय में प्रगति रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। उदर विकार से कष्ट हो सकता है। लाल रंग शुभ है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। किसी गरीब व्यक्ति को लाल वस्त्र का दान करें।
9. धनु- धार्मिक कार्यों  में व्यस्तता रहेगी। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। लाल रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।
10. मकर- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों को उनकी  मेहनत का परिणाम मिलेगा। धन का व्यय होगा। मैनेजमेंट और मीडिया फील्ड के जातक संघर्ष के बाद ही अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है।
11. कुंभ- व्यवसाय से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। आज छात्र शिक्षा में लाभ की प्राप्ति करेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव  हो सकता है। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख अच्छा  रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
12. मीन- आज आप सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। श्वास के रोग से परेशानी हो सकती है। धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *