नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और भोजपुरी के मशहूर गायक व एक्टर मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने उनके मोबाइन नंबर पर SMS भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। दिल्ली बीजेपी मीडिया प्रभारी नीलकांत बख्शी ने बताया कि मनोज तिवारी के व्यक्तिगत फोन पर शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर यह SMS आया। उन्होंने यह एसएमएस शनिवार की शाम में देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
SMS भेजने वाले ने लिखा है कि वह मनोज तिवारी की हत्या करने के लिए विवश है। हिन्दी में भेजे गए इस SMS में भेजने वाले ने इस बात के लिए माफी मांगी है कि उसे बेहद मजबूरी में तिवारी की हत्या का फैसला लेना पड़ा है। हालांकि मनोज तिवारी ने पुलिस को इस खतरे के संबंध में जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि SMS भेजने वाले ने लिखा कि जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री की भी हत्या कर सकता है।

