IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत को दिया 338 रन का लक्ष्य

भारत और मेजबान इंग्लैंड के बीच आईसीसी विश्व कप 2019 का 38वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में आमने-सामने हैं। भारत की अगुवाई विराट कोहली कर रहे हैं जबकि इंग्लैंड की कमान इयोन मॉर्गन के हाथों में है। भारतीय टीम की निगाह इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में जीत के साथ टॉप पर पहुंचने पर होगी वहीं इंग्लैंड की सेमफाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। भारतीय टीम अभी तक अजेय है और इसी सिलसिले को वह इंग्लैंड के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी। इंग्लैंड ने भारत को 349 रन का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 348 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मेजबान टीम के लिए सर्वाधिक रन जॉनी बेयरस्टो (111) ने बनाए। उनके अलावा बेन स्टोक्स (79), जेसन रॉय (66), जो रूट (44), जोस बटलर (20), क्रिस वॉक्स (7) और इयोन मॉर्गन ने 1 रन का योगदान दिया।
वहीं, लियम प्लंकेट 1 रन बनाकर और जोफ्रा आर्चर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने पांच, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने अपनी टीम में दो बदलाव किए। इंग्लैंड ने जेम्स विंस और मोइन अली की जगह जेसन रॉय और लियम प्लंकेट को अंतिम एकादश में शामिल किया। रॉय चोट के बाद टीम में वापसी की है। वहीं, भारत ने अपनी टीम में एक बदलाव किया। भारत ने विजय शंकर के स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को मौका दिया। शंकर को पांव में तकलीफ होने के कारण आराम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *