आकाश के बाद अब दबंगई पर उतरे कांग्रेस विधायक नितेश राणे, समर्थकों से इंजीनियर पर फिंकवाई कीचड़

नई दिल्ली: नेताओं की बिरादरी लगता है सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के पीछे हाथ धोकर पड़ गई है नेता सरकारी कर्मियों को सरेआम पीट रहे हैं और उनके ऐसे कामों के वीडियो भी खासे वायरल हो रहे हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र से सामने आया है यहां एक कांग्रेस नेता के समर्थकों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट पर जाकर इंजीनियर के उपर कीचड़ लौट दी। 

कांग्रेस विधायक नितेश नारायण राणे के समर्थकों ने कांकावली में मुंबई-गोवा राजमार्ग के पास एक पुल पर इंजीनियर प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ फेंका, जब वे गड्ढों से भरे राजमार्ग का निरीक्षण कर रहे थे। बाद में उन्होंने इंजीनियर को नदी पर बने पुल से बांध भी दिया। कांग्रेस विधायक नितेश राणे को सिंधुदुर्ग-गोवा हाईवे पर गढ्ढों को लेकर शिकायत मिली थी कहा जा रहा है कि लोगों की शिकायत थी कि इस हाईवे पर गढ्ढे हैं जिससे बारिश के मौसम में इनमें पानी भर जाता है जिससे लोगों को खासी परेशानी होती है।

इस स्थिति के चलते अक्सर यहां कई रोड एक्सीडेंट भी हो चुके हैं इन दुर्घटनाओं को लेकर काफी रोष था जिसकी जानकारी विधायक को हुई तो वो गुस्सा गए और पहुंच गए जिम्मेदार अधिकारियों को सबक सिखाने। 

वीडियो में बहस के बाद कुछ लोग इंजीनियर पर बाल्टी से कीचड़ डालते हुए देखा जा सकता है, इसके बाद उन्होंने इंजीनियर को पकड़कर नदी पर बने पुल से रस्सी से बांध दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *