मसूरी,16,जुलाई,भृष्ट अधिशासी अधिकारी रोहितास शर्मा के मसूरी पालिका में कार्यभार संभालने के विरोध में महिला विकास सीमिति ने भी मोर्चा सभालते हुए उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन प्रेषित कर महिला विकास सीमिति ने मांग की है कि सरकार तत्काल रोहितास शर्मा को मसूरी अधिशासी अधिकारी के प्रभार दिए जाने के आदेश को वापस ले।
भ्र्ष्टाचार के आरोप है।इसके साथ ही वर्तमान में भी रोहितास शर्मा पर नैनीताल पालिका में भी पार्किंग घोटाला चुंगी घोटाले के भी आरोप है।
सीमिति की अध्यक्ष भावना गोस्वामी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि यदि शासन रोहितास शर्मा के मसूरी अधिशासी अधिकारी पद के प्रभार दिए जाने के आदेश वापस नहीं लेता है तो मजबूरन महिला विकास सीमिति की तमाम महिलाओं को सड़कों पर आकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

ज्ञापन देने महिला विकास सीमिति की अध्यक्ष भावना गोस्वामी के साथ लीला कण्डारी नमिता खरे मौजूद थी।