विराट कोहली सहित क्रिकेट के कई दिग्गजों ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी

नई दिल्ली: चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के साथ ही ‘इसरो’ के साथ-साथ पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। ट्विटर पर लगातार ये नंबर.1 ट्रेंड बना रहा और तमाम मशहूर हस्तियों ने भारत की इस कामयाबी पर अपनी शुभकामनाएं व बधाई दीं। भारतीय क्रिकेट जगत से भी मौजूदा व पूर्व दिग्गजों ने ट्वीट करके चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं और बधाई दीं।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने चंद्रयान-2 की सफलता पर इसरो को बधाई दी और शानदार भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सचिन ने लिखा, ‘मैं टीम इसरो को चंद्रयान-2 के लॉन्च के साथ एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं कि ये आने वाले समय में कई अन्य सफल योजनाओं के लिए राह बनेगा। जय हिंद।’
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण और भारत के धाकड़ बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन ने भी इसरो को चंद्रयान-2 के सफल लॉन्च पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *