तीन तलाक LIVE: जोरदार बहस के बाद लोकसभा में ट्रिपल तलाक बिल पास, विरोध में 82 वोट पड़े

नई दिल्ली: लोकसभा में तीन तलाक बिल को लेकर बहस हुई। बहस के बाद वोटिंग के लिए उपस्थित सांसदों को पर्चियां बांटी गई और बिल बहुमत से पास हो गया। बिल के पक्ष में 303 वोट पड़े। विरोध में 82 वोट पड़े। बहस की शुरूआत करते हुए कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तीन तलाक की वजह से महिलाओं के साथ न्याय में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मुस्लिम बहनों को ऐसे नहीं छोड़ सकती है। खबरों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  ने अपने सांसदों को सदन में विधेयक पेश करने के समय उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया। वहीं भाजपा की सहयोगी पार्टी जद-यू ने इस विधेयक का विरोध करने का निर्णय लिया।
LIVE UPDATES​
  • ट्रिपल तलाक बिल पर लोकसभा में बहस के बाद वोटिंग हो रही है। सभी उपस्थित सांसदों को पर्चियां बांटी गई।
  • लोकसभा में कानून मंत्री ने कहा कि 24 जुलाई तक के फैसले के बाद ट्रिपल तलाक के 345 मामले सामने आए हैं। क्या हमें इन महिलाओं को सड़कों पर छोड़ देना चाहिए? मैं नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री हूं ना कि राजीव गांधी सरकार में। उन्होंने कहा कि अब मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून लाने की मांग हो रही है। क्या हत्या और साजिश पर धारा नहीं है? क्या मॉब लिंचिंग के मामले में कोर्ट सजा नहीं दे रही है? अगर मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं तो कार्रवाई भी की जा रही है।
  • तृणमूल कांग्रेस (टीएसमी) के सांसदों ने ट्रिपल तलाक बिल के विरोध में लोकसभा से वाकआउट किया। सरकार की सहयोगी पार्टी जदयू ने भी वाकआउट किया।
  • समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि संसद का बजट सत्र बढ़ाया जाएगा। संसद का बजट सत्र बढ़ाकर 7 अगस्त तक किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक संसद में पेश होने वाले महत्वपूर्ण विधेयकों को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। 
  • बीजेपी की सहयोगी जेडीयू ने तीन तलाक का विरोध किया। इस मसले पर पार्टी ने यह कहते हुए लोकसभा से बहिर्गमन भी किया कि यह विधेयक देश में एक खास समुदाय के बीच अविश्‍वास बढ़ाएगा।
  • अपने बयान पर सफाई देते हुए आजम खान ने कहा, ‘मैंने उन्हें बहन कहा था, अगर संसदीय गरिमा से बाहर कोई अपशब्द बोला हो तो मैं अपना इस्तीफा अभी रखता हूं। ऐसे अपमानित होकर बोलने से क्या फायदा।’
  • आजम खान के बचाव में उतरे अखिलेश। बीजेपी पर उकसाने का आरोप लगाया। कहा कि आजम ने नही किया स्पीकर का अपमान। स्पीकर ने इस पर कहा कि आजम ने जो शब्द बोला है वह असंसदीय है। स्पीकर ने इस शब्द के लिए आजम से माफी मांगने को कहा।
  • आजम खान ने तोड़ी सदन की मर्यादा, स्पीकर, रामा देवी पर पर अमर्यादित टिप्पणी की। आजम की टिप्पणी का सदन में हुआ जमकर विरोध। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई सदस्यों ने आजम खान के बयान का विरोध करते हुए माफी मांगने को कहा।
  • तीन तलाक विधेयक पर बहस के दौरान लोकसभा में बीजू जनता दल (बीजेडी) के अनुभव मोहंती ने कहा, ‘हमारी पार्टी सरकार का समर्थन करती है, जहां तक बिल के आशय और इरादे की बात है, लेकिन रखरखाव के मुद्दे सहित कुछ मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *