घर के आंगन में खेल रही चार साल की बच्ची को सांप ने डसा, अस्पताल में तोड़ा दम

जोशीमठ उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के सलूड गांव में सांप के काटने से एक चार साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। 


गुरुवार को मानवी(4) पुत्री गौरव सिंह कुंवर अपने घर के आंगन में खेल रही थी। तभी दरवाजे पर एक सांप आया और उसने मानवी को डस लिया। मानवी बेहोश होकर नीचे गिर गई। बच्ची को देखकर ग्रामीण बच्ची को सामुदायिक सवास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।  

इसी बीच बच्ची की मौत हो गई। ग्रामीणों ने जोशीमठ स्थित सीएचसी अस्पताल प्रबंधन पर इलाज न करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बच्ची का सही समय पर सीएचसी में प्राथमिक उपचार नहीं किया गया।

जानकारी के अनुसार इसी क्षेत्र में पिछले साल भी एक बच्ची की सांप के काटने से मौत हो चुकी है। वन क्षेत्राधिकारी धीरेश चन्द्र बिष्ट का कहना है कि सांप के डसने और मौत होने पर 3 लाख का मुहावजा दिया जाता है। सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर परिजनों को मुआवजे का पैसा दे दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *