नई दिल्ली:म्मू -कश्मीर में 10 हजार अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजने का फैसला हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बाबत एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि इससे राज्य में सक्रिय आतंकी नेटर्वक को खत्म करने में मजूबती मिलेगी। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय के आदेश जारी होने के बाद कुछ जवानों को विमान से कश्मीर पहुंचाया जा चुका है।
कानून- व्यवस्था का दिया गया हवाला
बता दें कि 25 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू- कश्मीर में 10 हजार अतिरिक्त सुरक्षा जवान भेजने का फैसला किया था। मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया था कि इससे सीआई ग्रेड को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही आदेश में कहा गया था कि अतिरिक्त सुरक्षा जवान भेजने से जम्मू- कश्मीर की कानून- व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आदेश का किया विरोध
गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के बाद इस पर सियासत होना भी शुरू हो गई है। जम्मू- कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सरकार के इस आदेश का कड़ा विरोध जताया है। पीडीपी चीफ ने कहा है कि केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद राज्य के लोगों के मन में डर पैदा हो गया है।
‘भय का वातावरण’
पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा,’घाटी में अतिरिक्त 10,000 सैनिकों को तैनात करने के केंद्र के फैसले ने लोगों में भय मनोविकृति पैदा की है। कश्मीर में सुरक्षा बलों की कोई कमी नहीं है। जम्मू-कश्मीर एक राजनीतिक समस्या है जिसे सैन्य तरीकों से हल नहीं किया जा सकता है। भारत सरकार को अपनी नीति पर पुनर्विचार और सुधार करना होगा।’

