अवैध रूप से भारत में रह रहा संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़ I उत्तराखंड में नेपाल सीमा क्षेत्र से लगे झूलाघाट चेक पोस्ट पर पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे एसएसबी को सौंप दिया गया। 
जानकारी के अनुसार, पकडे़ गए नागरिक का नाम मोहम्मद रज्जाक मियां है। वह करीब एक साल से भारत में ही रह रहा था। वह सोमवार देर रात को करीब 11:40  बजे झूलाघाट पुल की तरफ जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने पूछताछ करते हुए उसे रुकने के लिए कहा तो वह वहां से भाग गया। 

बाद में पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ा। पूछताछ में वह अपने बारे में कोई भी सही जानकारी सही से नहीं दे सका। व्यक्ति संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे एसएसबी के हवाले कर दिया। इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *