जम्मू से हटी धारा 144, इंटरनेट सेवाओं पर फिलहाल रोक जारी

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के दौरान जम्मू कश्मीर के जिलों में धारा 144 लागू की गई थी. वहीं अब धीरे-धीरे वहां हालात सामान्य हो रहे हैं. इसको लेकर अब जम्मू जिले से धारा 144 हटा दी गई है. जम्मू की डिप्टी मजिस्ट्रेट सुषमा चौहान के मुताबिक धारा 144 को जम्मू नगर सीमा से हटा लिया गया है. सभी स्कूल, और कॉलेज 10 अगस्त से खुलेंगे. हालांकि यहां इंटरनेट सेवाओं पर अभी रोक रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *