कश्‍मीरी लड़कियों पर बयान को लेकर घिरे सीएम खट्टर, राहुल गांधी ने उठाए सवाल तो दी सफाई

नई दिल्‍ली : हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कश्मीरी लड़कियों पर अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए हैं तो बीजेपी नेता व सीएम ने अपने बयान पर सफाई देते हुए एक नया वीडियो जारी कर यह बताते का प्रयास किया कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और उनकी नजर में देश के सभी हिस्‍सों की बेटियों के लिए पूरा सम्‍मान है।

कश्‍मीरी लड़कियों पर खट्टर के जिस बयान को लेकर विवाद पैदा हुआ है, वह उन्‍होंने एक ऐसे कार्यक्रम में दिया, जिसमें वह ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम की सफलता पर बात कर रहे थे। वह हरियाणा में लिंगानुपात पर बात कर रहे थे, जब उन्‍होंने बताया कि उनके कार्यकाल में किस तरह इसमें तेजी से सुधार हुआ और आज प्रति 1,000 लड़कों पर लड़कियों की संख्‍या 933 हो गई है, जबकि पूर्व में यह संख्‍या 850 थी। इसी कार्यक्रम में वह कहते सुने जा रहे हैं, ‘हमारे मंत्री ओपी धनखड़ कहते हैं हरियाणा में शादी के लिए लड़कियां कम पड़ेंगी, तो बिहार से ले आएंगे। अब कुछ लोग कह रहे हैं कि कश्मीर का रास्‍ता भी खुल गया है, वहां से ले आएंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *