नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में मीका पाकिस्तान में परफॉर्म करने गए। उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो ‘जुम्मे की रात’ गाने पर परफॉर्म करते नजर आ रहे थे। मीका का यह वीडियो पाकिस्तान के कराची का था। भारत- पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के माहौल में मीका का इस तरह पाकिस्तान में जाकर परफॉर्म करना भारतीय फैंस को पसंद नहीं आया, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी लताड़ा गया।
अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने मीका पर बैन लगाते हुए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से बॉयकॉट करने का फैसला लिया है। मीका ने 8 अगस्त, 2019 को कराची में परफॉर्म किया था। मीका यहां परवेज मुशर्रफ के किसी करीबी रिश्तेदार के यहां परफॉर्म करने गए थे। जिसके बाद AICWA ने मीका को बॉयकॉट करने का फैसला किया है। मीका को सभी मूवी प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी और ऑनलाइन म्यूजिक कंटेंट प्रोवाइडर से बॉयकॉट किया जाएगा।
पाकिस्तानी जर्नसलिस्ट ने शेयर किया था वीडियो
AICWA के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने इस बात की जानकारी दी कि मीका पर बिना शर्त बैन लगाया जाता है। मालूम हो कि मीका के पाकिस्तान में परफॉर्म करने की जानकारी एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट नायला इनायत ने दी थी। उन्होंने मीका का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ‘खुश हूं कि जनरल मुशर्रफ के रिश्तेदार के यहां मेहंदी रस्म में सिंगर मीका सिंह कराची में परफॉर्म करते नजर आए। बता दें, मीका 3 दिन के टूर पर पाकिस्तान पर हैं।’
मीका सिंह का ये वीडियो पाकिस्तान का है इसका खुलासा खुद पाकिस्तानी जर्नलिस्ट नायला इनायत ने किया है। पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने मीका सिंह का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘खुश हूं कि जनरल मुशर्रफ के रिश्तेदार के यहां मेहंदी रस्म में सिंगर मीका सिंह कराची में परफॉर्म करते नजर आए।’

