जम्मू और कश्मीर में भारतीय सेना, वायुसेना और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में बौखलाहट है और वहां के हुक्मरान भारत सरकार के इस कदम से बेहद व्यथित हैं और अपनी भड़ास विभिन्न मंचों पर निकाल रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की हालत इस मामले पर देखने वाली है और वो भारत के खिलाफ जमकर बयानबाजी से लेकर खुली धमकियां देने में लगे हुए हैं। 

इस सारे घटनाक्रम के बीच जम्मू और कश्मीर में सभी भारतीय सेना, वायु सेना और सुरक्षा बलों के ठिकानों को हाई अलर्ट (High Alert) पर रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि  कश्मीर घाटी में अशांति पैदा करने के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूहों द्वारा संभावित प्रयास किए जा सकते हैं इसी के मद्देनजर हाई अलर्ट के निर्देश जारी हुए हैं ताकि किसी भी संभावित घटना से बचा जा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *