राशिफल 18 August: जानिए अपना आज का राशिफल

मेष- आज सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक होगा। लेकिन दोपहर के बाद आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवारजनों के साथ विरोध रहेगा, इसलिए मौन रखना ही उचित होगा। 
वृषभ- दिन शुभफलदायी है, व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आप के कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य भी सरलतापूर्ण संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा। नए कार्यों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है।
मिथुन- व्यवसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मानसिकरुप से भी आप आज स्वस्थ रह पाएँगे। फिर भी दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आएगा। आप के कार्य से उच्च अधिकारी भी संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
कर्क- आज वाणी पर संयम रखिएगा। परिवार में तकरार होने से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको सताएगी। दोपहर के बाद विदेश से समाचार प्राप्त होंगे। संतान के विषय में चिंता रहेगा। उच्च अधिकारियों का आप के साथ किया गया व्यवहार आप के मन को दुःख देगा।
सिंह- मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने- फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएँगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगी।  क्रोध की भावना अधिक रहेगी। पारिवारिक वाद-विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम बरतिएगा। अधिक खर्च हो जाने से आर्थिक कष्ट का अनुभव होगा।
कन्या- आप के स्वभाव में आज कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। मायके से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला- आज यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आज सहकर्मियो का अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। विचारों में आते शीघ्र परिवर्तन से मानसिक रूप से आप स्वस्थ नहीं रह पाएँगे। इसलिए संभवतः यात्रा को टाल दीजिएगा। आकस्मिक खर्च के योग हैं।
वृश्चिक- आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल समय हैं। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन का खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। दोपहर के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आप के हित में नहीं रहेगा।
धनु- शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। परिवारजनों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनेगा। मित्रों और स्वजनों के साथ समय का आनंदपूर्वक सदुपयोग हो जाएगा। दोपहर के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। 
मकर- आज मकर राशि के लोग अधिक वाद-विवाद न करें, वही आप के हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी को संयमित रखिएगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे
कुंभ- आज किसी नकारात्मक भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयत्न कीजिएगा। शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता दिनभर बनी रहेगी।  विद्यार्थियों को पढने- लिखने में अनुकूलता रहेगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा। धन लाभ होने की संभावना भी है।
मीन- धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतिएगा। किसी के भी कार्य में विध्न न डालिएगा। कोर्ट कचहरी की बातों में संभलकर चलने की आवश्यकता है। वाणी और क्रोध पर संयम बरतिएगा। दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा। मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *