बता दे कि मसूरी नगरपालिका परिषद को 16 अगस्त को सिविल कोर्ट अमीन द्वारा पालिका भूमि 950,50 वर्ग मीटर(शगुन वेंडिंग पॉइंट) पर पालिका के अध्यासन को हटा मै, डिस्को एंटरप्राइजेज प्रा०लि० के अध्यासन का नोटिस मिला पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने तुरंत उक्त भूमि के दस्तावेज मंगा आपातकालीन बैठक में उच्चन्यायालय में प्रतिवाद किये जाने पर प्रस्ताव पास किया।
पालिकाध्यक्ष अनुज ने बताया कि शगुन वैडिंग पाइंट की भूमि सन 1971 में ज़ाहिदा खान ने पालिका को आईस स्केटिंग बंनाने को दी थी
जिसपर पालिका ने आइस स्केटिंग बनवाया था।जिसे पालिका चलाती थी।बाद में ज़ाहिद खान और मुर्तुजा खान ने पालिका पर मुकद्दमा कर दिया जो पालिका 1997 में जवाब दाखिल ना किये जाने के कारण हार गईऔर वोज़ाहिद खान और मुर्तजा खान के पक्ष में हो गया।
बाद में पालिका द्वारा उक्त भूमि को लेकर जिला जज देहरादून में अपील की गई जोकि27,जनवरी2002को पालिका के पक्ष में हुआ।
उक्त भूमि(शगुन वैडिंग पॉइंट)परघोटाला तब शुरू होता है जब पालिका द्वारा हीउक्तभूमि की रजिस्ट्री 25 अगस्त 2003 को डिस्को एंटरप्राइजेज नाम से कर दी जाती है।
मजे की बात ये है कि उसी भूमि(शगुन वेडिंग पॉइंट )
को फिर डिस्को एंटरप्राइजेज द्वारा30मई 2005 को दस साल के लिए पालिका को9600प्रति वर्ष के हिसाब से लीज डीड की जाती है। जो तत्कालीन बोर्ड द्वाराकोर्ट में रजिस्टर नहीं की जाती।
देखने वाली बात है कि फिर 4 जुलाई 2015 को नगरपालिका के द्वारा डिस्को एंटरप्राइजेज तीन वर्ष के लिए उक्त भूमि (शगुन वेडिंग पाइंट ) डिस्को एंटरप्राइजेज की मनमाफिक शर्तो पर तत्कालीन बोर्ड में बगैर कोई प्रस्ताव पास किये।लीज पर ले लिया जाता हैं।
और अब जब 16अगस्त 2019 को पालिका को सिविल कोर्ट अमीन से नोटिस मिलता हैं।
बरहाल पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने आपातकालीन बोर्ड बैठक बुला बोर्ड प्रस्ताव पास कर उच्चन्यायालय में डिस्को एंटरप्राइजेज के खिलाफ प्रतिवाद की बात कही है।साथ ही पालिका अधिवक्ता राजेन्द्र पँवार को कोर्ट में उक्त मामले की पैरवी ना करने करने और डेढ वर्ष तक तथ्य छुपाने परतत्काल निष्काषित किया।
अब देखना ये है कि पालिका अपनी उक्त भूमि(शगुन वेंडिंग पाइंट डिस्को एंटरप्राइजेज से बचा पाती है कि नही।
बोर्ड बैठक में सभासद प्रताप पँवार, दर्शन रावत सुरेश थपलियाल, गीता कुमई,सरिता पँवार, सरिता,मनीषा खरोला,आरती अग्रवाल, जशोदा शर्मा, पालिका अधिशासी अधिकारी एम,एल शहा सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
