राजीव गांधी की 75वीं जयंती: सोनिया, मनमोहन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली I आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती है. इस मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल समेत कई कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम राजीव गांधी को याद किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में लिखा, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि.’ पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी सुबह वीर भूमि पहुंच कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी.

इससे पहले कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, भूपेंद्र सिंह हूडा और अहमद पटेल वीर भूमि पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *