राशिफल 23 August: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष- दिनका प्रारंभ कुछ इस तरह से होगा कि आप उर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मेल-मिलाप होगा, परंतु मध्याहन के बाद आरोग्य में परिवर्तन हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनदुःख के प्रसंग भी बन सकते है। खान-पान में संयम रखिएगा। बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न हो जाए इसके लिए जिह्वा पर संयम रखिएगा। 
 2. वृष- सर्दी-खांसी, कफ या बुखार का उपद्रव हो सकता है। धार्मिक कार्यो के पीछे खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। परंतु मध्याहन के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है। कार्य करने से उत्साह में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा। मित्रों तथा संबंधीजनों से मिलना होगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में वातावरण आनंदित रहेगा।
3. मिथुन- आज आपको मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपको लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है। धर्म, कर्म करने से अधिक हानि न हो ऐसी परिस्थिति का निर्माण हो सकता है। इस समय किसी के बीच में न पड़ने की तथा धन से जुडी़ लेन-देन न करने की गणेशजी सलाह देते हैं।
4. कर्क- आप आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिकरुप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनदुःख भी हो सकता है, परंतु मध्याहन के बाद आप की शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा। 
5. सिंह- परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आजका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। क्योंकि दोनो स्थलों पर आवश्यक विषयों पर चर्चाएँ होंगी। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। तथा मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के मिलने से आनंद होगा। 

6. कन्या- आजका आपका मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा। आज सोच समझकर बोलिएगा, जिससे किसी के साथ विवाद या मनदुःख न हो। स्वास्थ्य में कुछ अस्वस्थता बनी रहेगी। मध्याहन के बाद प्रवास का आयोजन कर सकते हैं। फिर भी आज आपके प्रयाण विभिन्न दिशा में जा रहे हैं ऐसा लगता है। 

7. तुला- आज आप सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। प्रियपात्र मिलने से आपका मन पुलकित होगा। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मध्याहन और संध्याकाल के बाद आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखिएगा। संभवतः प्रवास टालिएगा। आध्यात्मिक सिद्धि मिलने के योग हैं।
8. वृश्चिक – आज का आपका दिन बहुत प्रवृत्तिमय और आनंदमय बीतेगा। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। तथा उससे लाभ भी होगा। अधिक लोगों के साथ आज मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। घर और दांपत्यजीवन में आनंद छाया रहेगा। 
9. धनु- आज प्रातःकाल में आप शारीरिक तथा मानसिकरुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। कार्य के लिए कुछ अधिक ही भागदौड मची रहेगी तथा परिश्रम की तुलना में प्राप्ति अल्प होगी। परंतु मध्याहन और संध्याकाल के बाद आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। 
10. मकर – जलाशय, जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से आज दूर रहिएगा। कुछ मानसिक अस्वस्थता रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य संभालिएगा और साथ में जिद्दी व्यवहार टालिएगा। संतानों की चिंता रहेगी। सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। आजके दिन का प्रवास संभव हो तो टाल दिजिएगा।
11. कुंभ – आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी, परंतु विचारों में शीघ्र परिवर्तन आने के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय न ले ऐसी भी सलाह गणेशजी देते हैं। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। परंतु मध्याहन के बाद या संध्याकाल में परिस्थिति में बदलाव आएगा। दुविधापूर्ण परिस्थिति का अनुभव होगा।

12. मीन  – आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन व्यग्र रहेगा। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग न बने इसका ध्यान रखते हुए आप अपनी वाणी पर संयम रखिएगा। आर्थिक विषयों में भी संभलकर चलें। व्यावसायिक क्षेत्र में स्पर्धा के सामने आपको टिकना पडे़गा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *