1. मेष- आज के दिन अपने निजी विचारों को छोडकर अन्यों के विचारों को अपनाने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। घर के तथा परिवारजनों के कार्य करते समय आपको समाधानकारी व्यवहार अपनाना उचित रहेगा।
2. वृष- आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च होगा। परिवारजनो के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।
3. मिथुन- आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें । स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खासकर आँखों की पीडा हो सकती है। अकस्मात का योग है। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है।
4. कर्क- नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। जो लोग अपरिणित है उनके लिए आज विवाह का योग है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा।
5. सिंह- उच्च अधिकारियों के पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप आज अपना कार्य दृढ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा।
6. कन्या- मन चिंता से व्यग्र रहेगा। शारीरिकरुप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा, जिस से कार्य में मंदता रहेगी। नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारी और ऊपरी अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतानो के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है।
7. तुला- क्रोध न करिएगा। वाणी और वर्तन पर संयम बरतना आप ही के हित में रहेगा। हितशत्रुओं से भी सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। फिर भी आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे और आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।
8. वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
9. धनु- घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिकरूप से स्वस्थता और मानसिकरुप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आपका अपेक्षित सहकार मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
10. मकर – आज के दिन शारीरिकरुप से आपमें आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिकरुप से भी आपको चिंता सताएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का सहकार नहीं मिलेगा।
11. कुंभ – अधिक भावुक्ता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा। सामाजिक रुप से सम्मान का भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा। घर और संपत्ति से जुडे़ कार्यो में आज संभलकर चलने जैसा है। माता से लाभ होगा। विद्याप्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे।
12. मीन – सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रो के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओ के साथ संबंधो में निकटता आयेगी। सामाजिकरुप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

