आज अपने अंतिम सफर पर निकलेंगे जेटली, नम आंखों से विदाई दे रहे हैं लोग

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। 66 साल के जेटली को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद जेटली को नौ अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। जेटली के निधन पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद सहित राजनैतिक जगत के तमाम दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है। अंतिम दर्शन के लिए जेटली का पार्थिव शरीर रविवार सुबह 10 बजे से 1 बजे तक पार्टी मुख्यालय में रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम यात्रा निकलेगी और दोपहर करीब 2.30 बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
LIVE UPDATES:
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोहरा, राकांपा नेता शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल, रालोद नेता अजीत सिंह और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेदेपा नेता एन चंद्रबाबू ने जेटली के घर जाकर दी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि।
  • अरुण जेटली के निधन पर शोक जताते हुए पूर्व एटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा, ‘अरुण जेटली मेरे बहुत घनिष्ठ मित्र थे। 1978 में जब मैंने वकालत शुरू की तो मेरे कुछ समय पहले ही जेटली ने वकालत शुरु की थी। उनकी कानूनी समझ बेहतरीन थी और केस को बड़े दक्ष तरीके से कोर्ट के सामने रखते थे। 98 से वो राजनीति में चले गए, मैं सुप्रीम कोर्ट चले गया। उनके सभी दोस्त थे कोई दुश्मन नहीं था। इस उम्र में जाना बहुत दुख का विषय  है। जो मेरे 40 साल दोस्त रहे जो अब चले गए। हम छुट्टियों पर साथ जाया करते थे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *