1. मेष- आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है एवं आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।
2. वृष- मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे। आपकी कल्पनाशक्ति पूर्णरूप से खिलने के कारण साहित्यलेखन में किसी रचना का सृजन करेंगे।
3. मिथुन- आज आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगाहै। आज आप थकान, व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। धनोपार्जन की योजना पहले नष्ट होता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ प्रतीत होगा।
4. कर्क- आज आपका दिन हर प्रकार से आनंदित रहेगा। तन और मन दोनों दृष्टि से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिवारजन, स्नेहीजन एवं मित्रो से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा।
5. सिंह- आज आपको अपनी संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखने की सलाह देते हैं। आरोग्य से सम्बंधित विषय में आप चिंतित रहेंगे। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद को टालें।
6. कन्या- आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा। विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति तथा लाभ प्राप्त होगा। धनप्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं। प्रियजनों के साथ मिलन आनंददायी रहेगा।
7. तुला- आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। आपके घर तथा कार्यालय में सानुकूल वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा।
8. वृश्चिक – आज आप शारीरिक थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे। व्यवसाय में बाधा खडी होगी। संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
9. धनु- आज कोई भी नए काम एवं व्याधियों के उपचार का प्रारंभ न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण आपकी मानसिक स्थिति व्याकुल रहेगी। पानी से संभलिएगा।
10. मकर – विविध कारणों से आपके व्यापार का विस्तृतीकरण होगा और उसमें वृद्धि आएगी। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि स्त्रोतों से आय बढेगी। धनलाभ का प्रबल योग है। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रहेंगे।
11. कुंभ – कार्य की सफलता के लिए आज शुभ दिन है। आज किये गए कार्यों की वजह से आप यशस्वी बनेंगे तथा आप की कीर्ति में वृद्घि होगी।
12. मीन – आज आप काल्पनिक दुनिया में विचरण करेंगे। विद्योपार्जन करनेवाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय के लिए अच्छा दिन है। पानी से आज संभलिएगा। स्वभाव में संयम रखें। मानसिक संतुलन बनाए रखें।

