राशिफल 1 September: जानिए अपना आज का राशिफल

मेष- आज का दिन आनंदप्रद रहेगा। अगर लक्ष्मी जी की कृपा हुई तो आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। आज अधिक लोगों के साथ संपर्क बना रहेगा। 
वृषभ- वैचारिक स्तर पर विशालता और वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे और साथ- साथ उनके साथ संबंधों में भी संवादिता रख पाएंगे। बैठक या चर्चा- विचारणा में भी आपको सफलता मिलेगी। 
मिथुन- आप का मन अनिर्णायक स्थिति में रहेगा। मन दुविधा में रहेगा। अधिक भावुकता भी मन को अस्वस्थ बनाएगी। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेंगे। बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा, लेकिन वाद-विवाद को टालने की कोशिश करें। 
कर्क- आज भाईयों से लाभ होगा। मित्रों के साथ हुई भेंट का और स्वजनों के सहवास का आनंद आपको मिलेगा। किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। आज आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी।
सिंह- विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आपको दुविधा में लाकर खड़ा कर देंगे। फिर भी परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दिन मध्यम है।
कन्या- आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी भेंट होगी। प्रवास भी आनंदमय रहेगा।
तुला- क्रोध पर संयम रखने की कोशिश करें। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहें। परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसमें विशेषकर आंखों को संभालिएगा। अकस्मात की भी संभावना है।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभफल प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। जिनकी शादी नहीं हुई है उनके लिए विवाह का योग है। व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा।
धनु- कार्य सफलता का दिन है। नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। व्यापारी अपने बिजनेस का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे।
मकर- बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे। साहित्य तथा लेखन की प्रवृत्ति को गति मिलेगी। शरीर में बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे। संतानों की समस्या चिंता का कारण बनेगी।
कुंभ- अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने की कोशिश करें। अत्यधिक विचार और क्रोध आपकी मानसिक स्वस्थता में खलल पहुंचाएंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। 
मीन- आज का दिन व्यापारियों के लिए खूब उज्जवल है। व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए भी शुभ समय है। साहित्य सृजक, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे और आदर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *