निरंजनी अखाड़े के दो संतों के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में महिला पर मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

हरिद्वार I हरिद्वार में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के दो संतों के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में बैरागी कैंप के एक मंदिर के पुजारी की पत्नी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला के अलावा कनखल पुलिस की जांच के रडार पर उसका पिता और भाई भी है। 
अखाड़े के संत दिगंबर गिरि ने एसओ कनखल को दिए प्रार्थना पत्र में था कि बैरागी कैंप क्षेत्र के एक मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आने जाने के दौरान उनकी मुलाकात पुजारी की पत्नी काजल पुरी से हुई।

इसी दौरान पुजारी की पत्नी ने उन्हें उन्हीं के अखाड़े के एक संत को किसी तरह भोजन के बहाने उसके घर बुलाकर खाने में कामोत्तेजक दवा खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाने का प्लॉन बताया।

आरोप है कि महिला ने कहा था कि वह संत को फिर ब्लैकमेल कर पचास लाख की रकम ऐंठ लेगी और उसे भी हिस्से के तौर पर पंद्रह बीस लाख की रकम दे देगी। आरोप था कि उसने इस बात का विरोध करते हुए महिला को डांट लगाई थी।
आरोप लगाया कि महिला ने फिर उसे फंसाने की नीयत से एक किशोरी को उसके पीछे लगा दिया। उनका एक आश्रम विकासनगर देहरादून में है। पिछले दिनों विकासनगर में पुलिस को किशोरी लावारिस अवस्था में घूमते हुए मिली थी।

किशोरी ने खुद को उनका परिचित होना बताया था। जब वह चौकी पहुंचे तो किशोरी ने अपने हाथ पर उसका नाम गुदा होना दिखाया था। बताया था कि काजल पुरी ने उसे उसके पीछे लगाकर ब्लैकमेल करने की योजना बनाई है।

किशोरी को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया था। आरोप है कि उक्त महिला अपने भाई के साथ मिलकर उसके खिलाफ षड्यंत्र रच रही है। एसओ हरिअेामराज चौहान ने बताया कि काजल पुरी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *