मसूरी,2,सितम्बर,
मसूरी गोलीकांड की 25वीं बरसी पर शहीदों को श्रदांजलि देने के लिए शहर के विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक संगठनों व शहीदों के परिजनों के साथ ही शहरवासी झूलाघर स्थित शहीद स्थल पहुंचे जहां पर उन्होंने उतराखंड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया व उसके बाद सांस्कृतिक,देश भक्ति व जन गीत प्रस्तुत किये गये।

आज शहीद स्थल झूलाघर पर मसूरी गोलीकांड के छह शहीदों को श्रद्धांजलि देने शहीदों के परिवार के लोग सुबह ही शहीद स्थल पर पहुँच गए।
वही दूसरी औऱ उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले इंद्रमणि बडोनी की याद किसी भी नेता औऱ सामाजिक संगठनों को नही रही इंद्रमणि बडोनी की रिआल्टो स्थित प्रतिमा पर कुछ आंदोलनकारियों औऱ इप्टा के कलाकारों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।शहीद स्थल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भटट ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी साथ ही मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भी शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी।नगरपालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भी शहीद स्थल पर पहुँच कर शहीदों को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।