घरेलू हिंसा: मोहम्मद शमी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, 15 दिन में करना होगा सरेंडर

नई दिल्ली: वेस्ट इंडीज में टेस्ट सीरीज खेल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ पश्चिम बंगाल की अलीपुर अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। पत्नी हसीन जहां द्वारा दायर घरेलू हिंसा के मामले में अदालत ने शमी और उनके भाई हसीद अहमद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने उन्हें 15 दिनों के भीतर सरेंडर करने को कहा है। पिछले साल मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। शमी और उनके भाई के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए के तहत घरेलू हिंसा के लिए मामला दर्ज किया गया था।

हसीन जहां ने फेसबुक पर शमी की कई महिलाओं के साथ कथित फेसबुक चैट को सार्वजनिक किया था और आरोप लगाया था कि उनके इन महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं।
हाल ही में घरेलू हिंसा और व्यभिचार के आरोप में अपने खिलाफ मौजूदा पुलिस रिकॉर्ड के कारण शमी का अमेरिकी वीजा खारिज हो गया था। बाद में बीसीसीआई तुरंत एक्शन में आया और उसने मामले को सुलझाने के लिए अमेरिकी दूतावास को पत्र लिखा। सीईओ राहुल जौहरी ने अमेरिकी दूतावास को पत्र लिखकर भारतीय टीम के लिए शमी के योगदान और अपनी विवाहित पत्नी के साथ वैवाहिक कलह के बारे में पूरी पुलिस रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद उन्हें परमीशन मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *