स्टेशन प्रबंधक को मिली जैश की धमकी भरी चिट्ठी, रोहतक समेत कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली : हरियाणा के रोहतक के रेलवे स्टेशन में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से धमकी भरा एक चिट्ठी मिली है जिसमें रेवाड़ी रेलवे स्टेशन समेत 10-11 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने के धमकी दी गई है। हैरान करने वाली बात ये है कि ये चिट्ठी कराची से जारी किया गया है और चिट्ठी मैसूद अहमद के नाम से आई है। चिट्ठी में आतंकी हमलों के लिए 10 अक्टूबर तक की मोहलत दी गई है।
रेवाड़ी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहतक स्टेशन प्रबंधक को एक सामान्य कागज पर लिखी चिट्ठी मिली है जिसमें आतंकी हमले की धमकी दी गई है। इसमें लिखा है आतंकी सक्रिय हैं। आगे लिखा गया है कि 10-11 स्टेशन के अलावा मंदिरों को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। आतंकियों ने 10 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। 
आतंकी हमलों की धमकी से भरी ये चिट्ठी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है वहीं प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त हो गया है।  
पुलिस ने बताया कि रेवाड़ी के स्टेशम प्रबंधक को एक चिट्ठी मिली है जिसमें धमकी मिली है कि वे रेलवे स्टेशनों को उड़ा देंगे। यह चिट्ठी एक आम स्कूली कॉपी के पन्ने पर लिखा गया है जो हस्तलिखित है। इसमें 9-10 स्टेशनों का नाम है जिसमें रेवाड़ी स्टेशन का भी जिक्र है। इसके अलावा आस-पास के मंदिरों को भी उड़ाने की धमकी दी गई है।
स्टेशनों पर इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी स्टाफ को हाई अलर्ट किया जा रहा है। स्टेशन पर कोई भी लावारिश सामान जैसा कुछ दिखाई पड़ता है तो उसे हल्के में ना लें। फुटओवर ब्रिज से लेकर डस्टबिन तक पर हमारी नजर होगी। अनाधिकृत रास्तों को बंद करने का आदेश जारी किया जा रहा है। 
धमकी भरे पत्र के मिलने के बाद से रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों और सामानों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *