देहरादून I देहरादून पुलिस ने आज करीब साढ़े छह लाख की नकली करेंसी पकड़ी है। करेंसी के साथ दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज क्लमेंटटाउन थाना पुलिस ने साढ़े छह लाख रुपए की नकली करेंसी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। जबकि मास्टरमाइंड फरार हो गया।
एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि 10- 12 लाख रुपए आरोपी मार्केट में चला चुके थे। दोनों दोनों आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। जबकि मास्टरमाइंड संजय रुड़की का रहने वाला है।

