परिजनों की गैरमौजूदगी में प्रेमिका के घर मिलने पहुंचा युवक, चोर समझकर पीट दिया

रुड़की I प्रेमिका के परिजनों की गैरमौजूदगी में उसके घर पर मिलने के लिए पहुंचना एक प्रेमी को भारी पड़ गया। प्रेमिका के परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने युवक को चोर समझकर बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मारपीट करने वालों को चिह्नित कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवती का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार की रात प्रेमिका ने प्रेमी को कॉल कर बताया कि परिजन घर से बाहर गए हैं। इस पर प्रेमी रात में ही प्रेमिका के घर पर मिलने पहुंच गया। इस बीच युवती के परिजन भी वापस घर लौट आए और उन्होंने अनजान युवक को घर में घुसते हुए देख लिया।

शोर सुनकर घबराया युवक भागने लगा
अनजान युवक को घर में घुसता देख उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर घबराया युवक भागने लगा। इस बीच आसपास के लोग भी युवक को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। कुछ दूरी पर ही लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसे चोर समझकर बुरी पीट दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि युवक को चोर समझकर लोगों ने पीट दिया। अगर मामले में युवक की ओर से तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *