दिग्विजय सिंह पर भड़के भाजपा विधायक, कहा-‘मुस्लिमों से प्यार है तो पाकिस्तान चले जाएं’

रुड़की I उत्तराखंड में भाजपा के लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए हिंदुओं से उनका बहिष्कार करने का आह्वान किया। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को इस्लामी आतंकवाद दुनिया में फैलता हुआ नजर नहीं आता है। 

दाउद इब्राहिम ने बम विस्फोट किए, हाफिज सईद, मसूद इन्हें आतंकवादी दिखाई नहीं देते। उन्हें हिंदुओं में आतंकवाद नजर आ रहा है। कहा कि हिंदू जितना सहिष्णु है इतना कोई अन्य प्राणी नहीं है।

यदि हिंदू के पैर से कोई चींटी मर जाती है तो दर्द होता है। हिंदुओं ने कभी घृणा नहीं की। उन्होंने दिग्विजय सिंह को सलाह दी कि यदि उन्हें मुस्लिमों से अधिक प्रेम जताना है तो पाकिस्तान में चले जाए।

इमरान खान को कहा ‘प्रधानमंत्री जी’

दिग्विजय सिंह ने गांधी जयंती के अवसर पर संबोधन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयानों का समर्थन करते हुए इमरान खान को प्रधानमंत्री जी कहकर संबोधित किया था। जिसके बाद वे काफी चर्चा में आ गए। वहीं उन्होंने गांधी जयंती पर भाजपा की पदयात्रा पर भी तंज कसा है। 

दिग्विजय ने इंदौर में बुधवार को कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा अपने कार्यकर्ताओं को एक महीने के लिए हर पंचायत में पदयात्रा करने के लिए कह रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे वहां क्या करेंगे और वे गांधी जी को कैसे पेश करेंगे? वो गांधी के पक्ष में होंगे या गोडसे के पक्ष में होंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *