पंचायत चुनाव 2019: अल्मोड़ा में चार बजे तक 54.10 फीसदी वोटिंग, मतदान अधिकारी पर एफआईआर दर्ज

देहरादून I 
  • 10621 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में होगा बंद
  • 15 लाख से अधिक मतदाता कर सकते हैं मताधिकार का प्रयोग
  • कुमाऊं के 14 ब्लॉकों में आज पड़ेंगे वोट
अल्मोड़ा में शाम चार बजे तक के आए आंकड़ाें के अनुसार 54.10 फीसदी मतदान हुआ है। जिसमें कुल 106705 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं, नैनीताल में पिथौरागढ़ में 56.30 फीसदी मतदान हुआ। 

भीमताल में मतदान अधिकारी कैलाश आर्य पर ड्यूटी से गायब रहने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर यह कार्यवाही की गई है।

देहरादून जिले के रायुपर में सौड़ा सरोली गांव निवासी जगतराम जोशी उम्र 103 साल मतदान करने। उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भी भीड़ रही। वहीं दोपहर दो बजे तक देहरादून के रायपुर में 60.84 और डोईवाला में 48.17 प्रतिशत मतदान हुआ है और अल्मोड़ा में 41.32 और पिथौरागढ़ में 43.12 प्रतिशत मतदान हुआ। रुद्रप्रयाग जिले के खिर्सू ब्लॉक के भटोली गांव की शीतल ने सात फेरों से पहले मतदान किया। उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के पोलिंग बूथ उदालका में भी एक दूल्हा बारातियों के साथ मतदान करने पहुंचा।
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शुक्रवार को चंपावत में शराब पीकर आने वाले जीआईसी रोसाल के शिक्षक केशव राम की संदिध परिस्थितयों में मौत हो गई है। मृतक को जीआईसी सैलानीगोठ में पीठासीन अधिकारी बनाया गया था। डीएम ने उसे ड्यूटी से हटाकर सीईओ को कार्रवाई के निर्देश दिये थे। हालत बिगड़ने पर शिक्षक को सीएचसी लोहाघाट में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *