देहरादून I उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि उन्हें अचानक चक्कर आ गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी सभी जरूरी जांच की गईं। उनकी सभी जांच रिपोर्ट डॉक्टरों ने सामान्य बताई हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनको देखने अस्पताल गए और उनका हाल जाना।
जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम हरीश रावत को चक्कर आया और उन्होंने गर्दन और कमर में दर्द की शिकायत की। जिसके बाद हरीश रावत को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. संदिप तंवर ने बताया कि उनकी सारी जांचों की रिपोर्ट ठीक हैं। बता दें कि हरीश रावत उत्तराखंड की राजनीति और कांग्रेस का बड़ा नाम हैं। इस समय वह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हैं। मुख्यमंत्री के काल के दौरान हरीश रावत की गर्दन में चोट आई थी, जिसका लंबा उपचार चला था।
हाल-चाल पूछने मैक्स अस्पताल पहुंचे सूर्यकांत धस्माना
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना हरीश रावत का हाल-चाल पूछने मैक्स अस्पताल पहुंचे। सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत जी को कल देर रात मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्हें कुछ बेचैनी व सीने में भारी पन महसूस हो रहा था। उनकी जांच में बीपी, शुगर व पल्स सामान्य पाए गए हैं। अभी कुछ और जांच चल रही है। डॉक्टर ने आराम के लिए कहा है। घबराने की कोई बात नहीं है।
प्रोफाइल:
नाम – हरीश रावत
जन्म – 27 अप्रैल 1947
पिता- राजेंद्र सिंह रावत
मां – देवकी देवी
गांव – मोहानारी जिला अल्मोड़ा
शिक्षा – लखनऊ विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी
प्रोफाइल:
नाम – हरीश रावत
जन्म – 27 अप्रैल 1947
पिता- राजेंद्र सिंह रावत
मां – देवकी देवी
गांव – मोहानारी जिला अल्मोड़ा
शिक्षा – लखनऊ विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी

