हरभजन सिंह और पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक भिड़े, ट्विटर पर मचा घमासान

नई दिल्ली I भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के यूएनजीए में दिए गए भाषण को लेकर सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए. इमरान ने यूएनजीए में जो भाषण दिया था, उसकी हरभजन ने ट्विटर पर आलोचना की थी.

हरभजन ने ट्वीट किया था, ‘यूएनजीए के भाषण में भारत के खिलाफ न्यूक्लियर लड़ाई के संकेत दिए गए. एक मुख्य वक्ता होने के नाते इमरान खान द्वारा ‘खूनी संघर्ष’, ‘अंत के लिए लड़ाई’ जैसे शब्दों का प्रयोग दो देशों के बीच सिर्फ नफरत को बढ़ावा देगा. एक खिलाड़ी होने के नाते मुझे उनसे शांति को बढ़ावा देने की उम्मीद थी.’

इस पर वीना मलिक ने जवाब देते हुए लिखा, ‘प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने भाषण में शांति की बात कही थी. उन्होंने उस डर और हकीकत का बात की थी, जो कर्फ्यू हटने के बाद निश्चित तौर पर आएगा और दुर्भाग्यवश खूनी संघर्ष होगा. उन्होंने साफ कहा था कि यह डर की बात है न कि धमकी दी थी. क्या आप अंग्रेजी नहीं समझते.’

इंग्लिश में किए गए इस ट्वीट में वीना मे स्योरली शब्द के प्रयोग किया था, जिसमें वह ‘e’ नहीं लगा पाई थीं, जिससे उनकी स्पेलिंग गलत हो गई थी. इस पर हरभजन ने वीना की टांग खिंचाई कर दी.

हरभजन ने लिखा, ‘आपका surly (गलत स्पेलिंग जो वीना ने लिखी थी) से क्या मतलब है? ओह, यह  surely (सही स्पेलिंग) होगा. अगली बार अंग्रेजी में कुछ डालें तो पढ़ लेना.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *