द्वाराहाट विकाखण्ड के ग्राम पंचायत मल्लीमिरई के राजस्व गांव डानामिरई के 110 मतदाताओं और बनोली के 24 मतदाताओं में से किसी ने भी मतदान नहीं किया। इन गावों के कुल 134 मतदाताओं ने ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ के चलते पूर्व चेतावनी पर आज चुनाव का बहिष्कार किया।
लोहाघाट ब्लॉक के कालिगांव में केवल नौ लोगों ने ही मतदान किया। इस गांव के दो बूथों में कुल 869 मतदाता हैं। लेकिन पंचायती जंगल में नगर का कूडा डालने से खफा इन लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। दोपहर दो बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 46.02 फीसदी मतदान हुआ है।
दोपहर दो बजे की स्थिति
जिला वोट प्रतिशत
अल्मोड़ा -54.00(चार बजे तक)
उधमसिंह नगर – 55.83
चंपावत – 43.84
नैनीताल -47.42
पिथौरागढ़ – 39.93
बागेश्वर -42.95
उत्तरकाशी – 67.17(चार बजे तक)
चमोली -45.12
टिहरी गढ़वाल -53.99
देहरादून -66.23(चार बजे तक)
पौड़ी गढ़वाल -37.28
रुद्रप्रयाग – 41.57 फीसदी
इन 31 विकासखंडों में हो रहा दूसरे चरण का मतदान
जिला ब्लॉक
उत्तरकाशी चिन्यालीसैंण, नौगांव
चमोली कर्णप्रयाग, पौखरी, गैरसैंण
टिहरी थौलदार, जोनपुर, प्रतापनगर
देहरादून सहसपुर, कालसी
पौड़ी यमकेश्वर, द्वारीखाल, जयहरीखाल, यमकेश्वर, दुगड्डा
रुद्रप्रयाग जखोली
अल्मोड़ा चौखुटिया, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, द्वाराहाट
ऊधमसिंह नगर बाजपुर, काशीपुर, जसपुर
चंपावत लोहाघाट, बाराकोट
पिथौरागढ़ बेरीनाग, गंगोलीहाट
नैनीताल कोटाबाग, धारी, रामनगर
बागेश्वर गरुड़

