मसूरी कांग्रेस कमेटी ने झूलाघर शहीद स्थल पर नारे बाजी करते हुए भाजपा के मनोहर लाल खट्टर के विवादित बयान पर माफ़ी की मांग करते हुए खट्टर का पुतला दहन किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक और उत्तराखंड किक्रेट एसोशिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि ऐसे विवादित बयान दे कर भाजपा के नेता कांग्रेस को आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं। खट्टर के इस विवादित बयान से पता चल जाता है भाजपा के नेताओं की नजर में महिलाओं की क्या इज्जत है। उन्होंने कहा कि खट्टर को सार्वजनिक तौर पर सोनिया गांधी से माफ़ी मांगनी चाहिए अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो कांग्रेस पूरे देश में एक व्यापक आंदोलन करेगी।
इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष जसवीर कौर ने खट्टर के बयान को महिला विरोधी बताते हुए।कहा कि ।
एक तरफ तो बीजेपी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती हैं दूसरी और खट्टर का सोनिया गांधी पर इस तरह की टिप्पणी करना भाजपा का महिलाओं प्रति प्रेम साफ कर देता है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने खट्टर के बयान को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि खट्टर के इस बयान का जवाब देश की जनता भाजपा को चुनाव में देगी।अगर खट्टर सोनिया गांधी से माफ़ी नहीं मांगते हैं तो काँग्रेस पूरे देश मे आंदोलन करेगी।
वही दूसरी और कांग्रेस के इस प्रदर्शन में कांग्रेस की अंतरिम कलह भी साफ नजर आयी जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सतीस ढोंडियाल प्रदर्शन में कही नजर नही आये।
इस मौके पर मसूरी कांग्रेस अध्यक्ष गौरव चिंक्स,भूत पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भगवान सिंह धनाई, भरोषी रावत,प्रताप पँवार रामप्रसाद कवि, पूर्व पालिका सभासद विनोद सेमवाल, नन्दलाल सोनकर,क़ामिल अली,सहित दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
