पंचायत चुनाव LIVE: एक क्लिक में जानिए अब तक का मतदान प्रतिशत

देहरादून I उत्तराखंड पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान आज हो रहा है। इस बार करीब 13.66 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तीसरे चरण में 21391 पदों के लिए 11167 प्रत्याशी मैदान में हैं।

लाइव अपटेड:  
5:00pm: शाम चार बजे तक ऊधम सिंहनगर में 75.04, बागेश्वर में 54.50, चंपावत में 56.69, उत्तरकाशी में 723.56 फीसदी मतदान हुआ। 

3: 30pm : दोपहर दो बजे तक बागेश्वर में 37.96, अल्मोड़ा में 43.51, पिथौरागढ़ में 44.32, टिहरी में 36.87, उत्तरकाशी में 53.82, चमोली में 36.54 और पौड़ी के रिखणीखाल, पोखड़ा, थलीसैंण,नैनीडांडा और बीरोखाल में क्रमशः 33.60 – 34.20 – 35 – 32.8 और 32.46 प्रतिशत मतदान हुआ। ऊधम सिंहनगर में 58.32, नैनीताल में 49.55, देहरादून में 49.97, रुद्रप्रयाग में 42.18 फीसदी और टिहरी में36.87 फीसदी मतदान हुआ। दो बजे तक प्रदश में कुल 45.16 फीसदी मतदान रहा। 
2:00 pm : कर्णप्रयाग में देवाल ब्लॉक के बलाण गांव के पोलिंग स्टेशन पर दोपहर डेढ़ बजे तक मात्र 02 लोगों ने मतदान किया है। बलाण गांव में कुल वोटरों की संख्या 537 है। जिनमें 280 पुरुष और 257 महिला वोटर हैं। गांव की कुल जनसंख्या 732 है।
1:50 pm: कर्णप्रयाग में देवाल ब्लॉक के बलाण गांव में 13 अक्टूबर को हुए मैक्स हादसे से लोग दुखी हैं। ग्रामीणों में पंचायत चुनाव के मतदान को लेकर कोई उत्साह नहीं हैं। बलाण गांव ग्राम पंचायत है और यहां पर ग्रामीणों को वोट देने के लिए पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। हादसे से शोकग्रस्त लोगों ने अपनों के खोने के गम में मतदान नहीं किया। हालांकि दोपहर करीब एक बजे एक मतदाता ने यहां मतदान किया है। घटना के तीन दिन बाद भी गांव में चारों ओर सन्नटा पसरा है। इस हादसे में गांव के आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। पांच लोगों का श्रीनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है। खंड विकास अधिकारी पन्ना लाल ने बताया कि ग्रामीण घटना से दुखी हैं। मुश्किल से एक व्यक्ति ने मतदान किया है।
01: 00 pm : दोपहर 12 बजे तक सितारगंज में 37, पिथौरागढ में 30.08, ऊधमसिंह नगर में 38.7, चमोली में 23.41, उत्तरकाशी में  32.81, पौड़ी के रिखणीखाल, पोखड़ा, थलीसैंण,नैनीडांडा और बीरोखाल में क्रमशः 23 – 22.5 – 21.5 – 22.8 और 21 प्रतिशत और टिहरी में 26.86  मतदान हुआ है।
12:28 pm: सितारगंज में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। बीमार मतदाताओं को भी परिवार जन बूथ पर ले जाकर मतदान करवा रहे हैं। सिसौना स्थित बूथ पर बीमार को गोद में ले जाकर मतदान कराया गया। एसडीएम और एडीएम का बूथों पर दौरा जारी है। एडीएम उत्तम चौहान ने कहा कि मतदान शत प्रतिशत कराया जायेगा।
11:53 am: देवाल ब्लॉक के बालन पोलिंग बूथ में मतदान शुरू नहीं हुआ। 13 अक्टूबर की हुई मैक्स दुर्घटना के शोक में लोग मतदान केंद्र नहीं पहुंचे। बीडीओ पन्नालाल ने यह जानकारी दी।
11:30 am: सुबह 10 बजे तक लोहाघाट 14.13, चंपावत में 13.32, पिथौरागढ में 13.86, ऊधमसिंह नगर में 16.9 , खटीमा में 4.15,  टिहरी में 11.04, थराली ब्लॉक में 11, उत्तरकाशी में  15.27, विकासनगर में 11.53 और चकराता में 19.4 प्रतिशत मतदान हुआ है।
10: 37 am: चंपावत के चौड़ाकोट में 90 साल की बुजुर्ग गंगा देवी लाठी के सहारे वोट देने पहुंची।
10:10 am: पुरुषों की अपेक्षा मतदान केंद्रों में ज्यादा संख्या में महिलाएं और युवतियां वोट देने पहुंच रही हैं।
9 :58 am : चम्पावत में 78 वर्षीय मोहनी देवी ने गजब का उत्साह दिखाया। वह सारे काम काज बाद में करने की बात कह कर पहले मतदान करने पहुंची।
9: 42 am: अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण, स्याल्दे और सल्ट विकासखंड में मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है। रौलमेल बूथ में मतदाता के लिए लोगों की भीड़ लगी है।
9: 28 am: यह पंचायत चुनाव हरिद्वार को छोड़कर राज्य के शेष 12 जिलों में हो रहे हैं। अंतिम चरण के मतदान के लिए मतदाता लाइनों में लगे हैं।
9: 23 am: चमोली जिले के चिडंगा मल्ला बूथ पर पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्तमुनि ब्लॉक में भी मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है।
9: 10 am : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में मतदान के लिए महिलाएं लाइन में लगी हैं। पाटी विकास खंड के खरही मतदान केंद्र में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं चकरपुर के पचोरिया बूथ में भी लंबी लाइन लगी है। 
9: 00 am: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में थराली नारायणबगड़ और देवाल विकासखंड में गांव की सरकार चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं। यहां मतदाता सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। लोकसभा और विधानसभा चुनाव की अपेक्षा पंचायत चुनाव में ग्रामीणों की अधिक भागीदारी दिखाई दे रही है। गांव और जिला का मुखिया चुनने के लिए गांव से रोजगार की तलाश में बाहर गए लोग भी पंचायत चुनाव में मतदान के लिए अपने गांव पहुंचे हैं।
8:40 am: उत्तरकाशी जिले में मोरी और पुरोला ब्लॉक के विभिन्न पोलिंग बूथों पर अंतिम चरण के लिए आठ बजे शुरू हुआ मतदान जारी है।
8: 20 am: मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है। शाम पांच बजे तक लोग अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *