कमलेश तिवारी हत्याकांड के बाद साध्वी प्राची ने जताई हत्या की आशंका, बोलीं-मिल रही धमकियां

हरिद्वार I विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या को जिहादियों द्वारा उठाया गया कदम बताया है। कमलेश तिवारी हत्याकांड के बाद अब उन्होंने अपनी जान को भी खतरा बताया है। उन्होंने गृह मंत्री, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार से अपने लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। 
हरिद्वार में प्रेसवार्ता कर उन्होंने कहा कि मुझे आईएसआई से कई बार धमकी मिली है। मैं परमात्मा पर विश्वास करती हूं। इसलिए मैंने आज तक इन बातों का जिक्र नहीं किया। लेकिन कमलेश तिवारी की हत्या दिल दहला देने वाली घटना है। कुछ दिन पहले मेरे आश्रम में भी कुछ अज्ञात लोग आए थे। उन्होंने मेरे बारे में जानकारी भी जुटाई। वे काफी देर वहां घूमते भी रहे। ऐसी अनहोनी मेरे साथ न हो इसलिए मुझे सुरक्षा मिलनी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *