उत्तराखण्ड: पहाड़ी इलाकों में बारिश, मैदान में छाए बादल, हुआ ठंड का एहसास

देहरादून । उत्तराखंड में पिछले दो दिन से मौसम सुहावना बना हुआ है। रविवार को भी सुबह पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मैदानी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। इसके चलते तापमान में भी काफी हद तक गिरावट आई है। इससे मौसम में ठंडक बनी हुई है।

उत्तरकाशी के बडकोट में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। वहीं, गंगोत्री और यमुनोत्री घाटी में भी मौसम खराब हो गया है। गढ़वाल में चमोली, रुद्रप्रयाग समेत मैदानी इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं। वहीं, ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। कुमाऊं में भी रामनगर, लोहाघाट काशीपुर, पिथौरागढ़ समेत मुनस्यारी में भी मौसम खराब है।

ओलावृष्टि के आसार
मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। इन हवाओं की गति कहीं-कहीं 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इससे सभी जगह के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की कमी हो सकती है।

लोगों को कुछ समय के लिए तेज गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज भी मौसम में ठंडक बनी रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने और हल्की बारिश भी होने की संभावना है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *