उत्तराखंड पंचायत चुनाव परिणाम: एक महीने पहले गांव में बनकर आई दुल्हन, अब प्रधान बनीं हिना

ऊधमसिंह नगर I उत्तराखंड के जसपुर में ग्राम मनोरथपुर में एक महीने पहले ही दुल्हन बनकर आई हिना अब गांव की प्रधान बन गई हैं। एक महीने पहले ही गांव के साजिद से हिना का निकाह हुआ था। जीत के बाद ग्रामीणों ने हीना का जोरदार स्वागत किया है। 
इससे पहले उसकी जेठानी शहनाज पत्नी सरफराज प्रधान थी। उनका कार्यकाल समाप्त होने से पहले डीएम ने शहनाज को बर्खास्त कर दिया। शहनाज ने हाईकोर्ट का सहारा लेकर स्टे ले लिया। तभी पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई। इस बार भी गांव में महिला सीट आरिक्षत हो गई।

इमानदारी की जीत हुई: शहनाज
प्रधान पति सरफराज ने अनहोनी से बचने को अपनी पत्नी एवं निर्वतमान प्रधान शहनाज के साथ-साथ अपने छोटे भाई की पत्नी हिना का भी पर्चा भरवा दिया। सोमवार को चुनाव जीतने के बाद हिना ने बताया कि वह ग्रेजुएट हैं। गांव के विकास के लिए वह नई योजनाए बनाएंगी।

निर्वतमान प्रधान शहनाज ने अपनी देवरानी की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए बताया कि ग्रामीणों ने उनके कराये काम एवं इमानदारी के कारण ही उन्हे फिर से जीत का मुंह दिखाया है। उन्होंने ग्रामीणों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *