मसूरी,,,पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कारोबारी सुनील वादवा के सहयोग से 100 से अधिक पटरी व्यवसायियों को किया राशन वितरित,,,,,,

मसूरी,2,जून,पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने सुनील कारोबारी सुनील वादवा के सहयोग से 100 से अधिक पटरी व्यवसायियों को किया राशन वितरित।
लॉकडाउन के चलते कारोबारी सुनील वादवा ने नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता के साथ मिलकर  करीब 100 पटरी व्यवसाईयों को राशन वितरित किया।

 इस मौके पर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन के चलते नगर पालिका के साथ ही शहर की कई अन्य संस्थायें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद व गरीब लोगों को राशन वितरित कर रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को कोरोबारी सुनील वादवा द्वारा 100 से अधिक पटरी व्यवसायों को राशन वितरित किया गया।
उन्होंने कि लॉकडाउन से पटरी व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो गया है,जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है,जिसको देखते हुए जरूरतमंदों को राशन दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी नगर पालिका द्वारा जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने का पूरा प्रयास किया जायेगा।
इस मौके पर एडवोकेट रणवीर,पालिका सभासद पंकज खत्री,,धनवीर कुमांई,अमित कैंतुरा,अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *