राशिफल 31 अक्‍टूबर: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल- आज का दिन मिश्र फलदायी है। आज आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखने की एवं रागद्वेष से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अपने छुपे हुए शत्रुओं से संभलकर रहें। रहस्यमयी बातों में आज आपको रुचि रहेगी तथा गूढ विद्याओं की ओर आकर्षण अधिक रहेगा। संभवतः आज प्रवास टालें। प्रवास में अनपेक्षित बाधाएं खड़ी हो सकती हैं। आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। आध्यात्मिक सिद्धियों के प्राप्त होने के योग हैं।
2. वृषभ राशिफल- आज का दिन शुभफलदायी है। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवारजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बितेगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएंगे। विदेश से या दूर से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। दांपत्यजीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक सुख मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।
3. मिथुन राशिफल- कार्य, सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। परिवारजनों के साथ आप आनंद- उल्लासपूर्ण वातावरण में सुखपूर्वक समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ की भी आज संभावना अधिक है। आवश्यक विषयों पर खर्च होगा। शारीरिक और मानसिकरूप से स्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी वाणी और क्रोध पर संयम रखना आवश्यक है, नहीं तो मन को चोट पहुंच सकती है। कार्यालय में सहकर्मचारियो का सहकार प्राप्त होगा। साथ ही मान सम्मान भी प्राप्त होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।
4. कर्क राशिफल- शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता में आज का दिन बीतेगा। मित्रों और संतानों के विषय में चिंता बनी रहेगी। आकस्मिक धनखर्च का योग है। विवादजनक प्रसंगों को आज टाल दें। संभव हो तो प्रवास भी न करें। अजीर्ण, अरुचि जैसे रोग कष्ट देंगे। आज बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।
5. सिंह राशिफल- आज सावधानी रखें। वाणी और वर्तन पर संयम बरतने से वाद-विवाद से संभल सकेंगे। माता के साथ विवाद होने की संभावना है। वैचारिकरूप से नकारात्मकता आपके मन पर छा सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सावधानीपूर्वक करें। जल से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति आज विशेष ध्यान रखें।
6. कन्या राशिफल- आज शारीरिक प्रफुल्लितता और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होने से मन शांत रहेगा। कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। परिवारजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। उनका सहकार भी आपको प्राप्त होगा। गूढ और आध्यात्मिक विषय की बातों में सिद्धि प्राप्त होगी।
7. तुला राशिफल- मन आज द्विधा में रहने के कारण किसी निर्णय पर आना संभव नहीं हो पाएगा। आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए भी दिन उचित नहीं है। व्यवहार में आपकी जड़ता के कारण आपको ही दुःख होने की संभावना अधिक है। व्यवहार में हठीलेपन को छोड़ने से परिणाम सकारात्मक आएगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद टालें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। आर्थिक रूप से लाभ होगा।
8. वृश्चिक राशिफल- आज शारीरिक और मानसिकरूप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा। किसी स्मणीयस्थल पर प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक है।
9. धनु राशिफल- आपकी वाणी और वर्तन पर आज संयम न रखने पर मुसीबत खड़ी होने की संभावना अधिक है। क्रोध पर भी संयम बरतें नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मानसिकरूप से चिंता सताएगी। अकस्मात से संभलें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। परिवारजनों के साथ मनमुटाव रहेगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। शांति के लिए ईश्वर की आराधना और आध्यात्मिकता से सहायता मिलेगी।
10. मकर राशिफल- आज का दिन लाभदायी है। संबंधियों और मित्रों के साथ आनंददायी भेंट होगी। विवाहोत्सुकों को इच्छित पात्र मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यापार की दृष्टि से भी लाभदायी दिन है। प्रवास या पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार प्राप्त होंगे। नई वस्तुओं की खरीदी के पीछे धन व्यय होगा।
11. कुंभ राशिफल- आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थति अच्छी रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी, जो कि आपके लिए आनंददायी रहेगी। कार्यालय में सहकर्मचारी भी आपको सहयोग देंगे। सामाजिकरूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास कर सकेंगे। आज दिनभर के कार्य संपन्न होने में सरलता का अनुभव होगा और उन कार्यों से लाभ भी होगा।
12. मीन राशिफल- आज उच्च अधिकारी के साथ संबंधों में दरार न पडे़ इसका ध्यान रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद को संभवतः टालें। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता को दूर कर दीजिएगा तथा मानसिक रूप से स्वस्थ होने का प्रयास करें। यह प्रवास सफल भी होगा। व्यापारीवर्ग को व्यापार में अवरोध आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *