इस मौके पर उत्तराखंड क्रिकेट एसोशिएशन के अध्यक्ष और पूर्व विधायक जोट सिंह गुनसोला ने कहा कि हम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी जी के बलिदान को भूल नहीं सकते उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी साथ हीअपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया ।देश की आज की परिस्थिति को देख कर आवश्यकता है ।की हम उनके आदर्शों पर चले। साथ ही सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित किए।
पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।
इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जसबीर कौर ने भी स्व इंदिरा गाँधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार रखे।
श्रधंजलि अर्पित करने वालो में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल,सभासद प्रताप पँवार,सभासद दर्शन रावत,कैन्ट सभासद,सुशील अग्रवाल, पूर्व सभासद विनोद सेमवाल,रामी देवी,रामप्रसाद कवि,राज रानी ग्रोवर, माधुरी नौटियाल, भरोषी रावत,चतरसिंह रावत, भगवती प्रसाद कुकरेती सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

