देहरादून भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कामरेडों ने का० गुरुदास गुप्ता के निधन पर श्रधांजलि सभा का आयोजन कर का० गुरुदास दास गुप्ता को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की,,,,,,,

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद गुरुदास दासगुप्ता का आज गुरुवार को निधन हो गया. वे 83 वर्ष के थे और हार्ट तथा किडनी संबंधी समस्याओं से ग्रसित थे. गुरुदास अपने राजनीतिक करियर में 3 बार राज्यसभा और 2 बार लोकसभा के सदस्य रहे.।
का० गुरुदास दास गुप्ता को श्रद्धांजलि देने को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी देहरादून ने पार्टी कार्यलय हाथी बड़कला में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर का०गुरुदास दास गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर सी,पी,आई के वरिष्ट का०समर भंडारी ने का० गुरुदास दास गुप्ता को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि का०गुरुदास दास गुप्ता पार्टी के सच्चे सिपाही थे।,।का०गुरुदास दास गुप्ता का नाम देश के दिग्गज नेताओं में सुमार था गुरुदास गुप्ता 1985 में पहली बार राज्यसभा सांसद बने।इस बीच वो पब्लिक अंडरटेकिंग समिति ओर वित्त समिती के भी सदस्य रहे। हम का०गुरुदास दास गुप्ता को लाल सलाम करते हैं।
इस मौके पर का० अशोक शर्मा, का०एल पी शर्मा,सहित दर्जनों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी देहरादून के का०ने गुरुदास दास गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *