नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर और लद्दाख को नई यूनियन टेरिटरी बनाए जाने के बाद भारत सरकार ने दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के नए नक्शे भी जारी कर दिए हैं. महत्वपूर्ण यह कि इन नई नक्शों में जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में मुजफ्फराबाद को भी शामिल दिखाया गया है. साथ ही लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में अक्साई चीन को शामिल दिखाया गया है. सरकार का मानना है कि इन नक्शों में वास्तविक स्थिति को दर्शाया गया है.
ध्यान रहे कि धारा 370 खत्म किए जाने के बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख को 5 अगस्त 2019 को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने की घोषणा की गई थी और 31 अक्टूबर 2019 को इन दोनों जगहों को विधिवत तौर पर केंद्र शासित राज्य बना दिया गया है. साथ ही दोनों जगहों पर नए उपराज्यपाल की तैनाती भी कर दी गई है. यानी इन दोनों जगहों पर केंद्र सरकार के अधीन आने वाले यूटी प्रशासन ने अपना काम शुरू कर दिया है.

