मसूरी,8,जून,पहाड़ो की रानी मसूरी में होटल एशोसिएशन मसूरी ने एक बैठक कर आगामी 10 दिनों तक होटल न खोलने का लिया निर्णय।
होटल एसोशिएशन मसूरी ने एक बैठक कर कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए ये निर्णय लिया कि आगामी 10 दिनों तक अपने प्रतिष्ठानों को ना खोला जाए।
होटल एसोशिएशन मसूरी ने एक बैठक कर कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए ये निर्णय लिया कि आगामी 10 दिनों तक अपने प्रतिष्ठानों को ना खोला जाए।
होटल एशोसिएशन मसूरी के महामंत्री संजय अग्रवाल ने बताया कि देश औऱ उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। साथ ही होटल स्टाफ औऱ मसूरी के स्थानीय निवासियों का स्वास्थ्य औऱ सुरक्षा जिसको देखते हुए उन्हें ये निर्णय लेना पड़ा है।
इस मौके पर होटल एसोशिएशन के अध्यक्ष आर,एन माथुर,अध्यक्ष होटल एसोशिएशन उत्तराखंड, संदीप साहनी,
दीपक गुप्ता, अजय भार्गव, नीरज गुप्ता, अभिषेक हैरी, सहित बड़ी संख्या में मसूरी के होटल मालिक मौजूद रहे।