पौड़ी I गढ़वाल (केंद्रीय) विवि श्रीनगर के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को मानद उपाधि दी जाएगी। एक दिसंबर को गढ़वाल विवि का सातवां दीक्षांत समारोह (केंद्रीय विवि बनने के बाद दूसरा) स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में आयोजित होना है।
मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इस बार के दीक्षांत समारोह में पौड़ी जिले के घीड़ी गांव निवासी एनएसए अजीत डोभाल का नाम मानद उपाधि के लिए प्रस्तावित किया गया था।
खादी ड्रेस कोडू लागू
जिस पर कार्य परिषद की बैठक मुहर लग गई। समारोह के समन्वयक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि 1 दिसंबर को डोभाल को मानद उपाधि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार से प्लास्टिक की सामग्री प्रयोग नहीं होगी।
यूजीसी ने दीक्षांत समारोह में खादी ड्रेस कोडू लागू किया है, लेकिन वर्तमान में इतना समय नहीं रह गया है कि ऑर्डिनेंस में बदलाव कर दीक्षांत समारोह का ड्रेस कोड बदला जाए। गाउन पूर्व की भांति रहेगा, लेकिन अंगवस्त्र और बैग आदि सामग्री खादी की होगी। अगली बार से दीक्षांत समारोह का ड्रेस कोड बदल दिया जाएगा।