देहरादून,12,जून, बालावाला क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज के पास बॉयज हॉस्टल में बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर में युवक ने फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार अश्वनी मेहरा उम्र 19 वर्ष निवासी हरिद्वार 6 जून को मध्यप्रदेश से देहरादून आया था जिसके बाद उसे उक्त क्वारंटाइन सेंटर क्वारंटाइन किया हुआ था। मौके पर पहुँची पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया पुलिस जाँच में जुट गई है।जाँच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

