,,,,देखिए वीडियो,,,,, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने किंक्रेग पर निर्माणाधीन पर्किंग का निरीक्षण कर मुख्य अभियंता को पत्र लिख पर्किंग के मानचित्र में संशोधन की मांग की,,,,,,,,,,

मसूरी,5,अक्तूबर, मसूरी पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने किंगक्रे पर बन रही पर्किंग का निरीक्षण कर रोड पर आ रहे कॉलम को शिफ्ट करने को लेकर मुख्य अभियन्ता को पत्र लिखा।

पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने किंक्रेग पर बन रही पी डब्लू, डी, की पर्किंग का निरीक्षण किया।इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पर्किंग के निर्माण में एक कॉलम रोड के बीच मे आ रहा है ।जिसके कारण रोड पर दो गाड़ियों को निकले में परेशानी हो रही है।जिससे आये दिन रोड पर लम्बा जाम लग जाता हैं।उन्होंने बताया कि अभी तो ऑफ़ सीजन है।तब ये आलम है।सीजन के समय मे तो ये जाम मसूरी झील तक लग जाता है।जिससे मसूरी आने वाले पर्यटको को घण्टो जाम में खड़ा रहना पड़ता हैं।  उन्होंने कहा कि अभी तो पर्किंग निर्माणाधीन ही है इसमें अभी परिवर्तन किया जा सकता हैं कॉलम को शिफ्ट किया जा सकता हैं।
पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मुख्य अभियंता को  पत्र लिख कर अवगत कराते हुए कहा है कि कॉलम की उचित दूरी नहीं होने के कारण लोगो को परेशानी उठानी पड़ रही है।जिससे पर्किंग कि उपयोगिता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।उन्होंने पत्र के माध्यम से मुख्य अभियंता को अवगत कराते हुए कहा है कि।वो पर्किंग के मानचित्र का पुनः निरीक्षण कर पर्किंग के कॉलम को सही दूरी पर करके पालिका को भी मानचित्र की कापी उपलब्ध कराएं।
मौके पर मौजूद पी,डब्लू, डी, के अभियंता पकंज ने पत्रकारों  को बताया कि मानचित्र के अनुसार रोड की दूरी सही दी गई है ।पालिकाध्यक्ष ने निरीक्षण के बाद बताया है कि रोड की दूरी कम लग रही है तो इस बात से उच्चाधिकारियों को अवगत करा कर मानचित्र में परिवर्तन किया जा सकता हे
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष के साथ सभासद सुरेश थपलियाल सभासद प्रताप पँवार मुकेश राव मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *