व्हाट्सएप ने जारी किया नया बीटा अपडेट, जानिए आपको क्या कुछ नया मिलेगा

नई दिल्ली: WhatsApp ने नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है, जो गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के जरिए सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया गया WhatsApp का लेटेस्ट बीटा वर्जन कई सारे नए ईमोजी और मौजूदा ईमोजी में बदलाव के साथ आता है। हालांकि कई ऐसे फीचर जिनका लोगों को लंबे समय से इंताजर था, जैसे डार्क मोड आदि इस अपडेट में नहीं आए हैं। 

नए फीचर WhatsApp बीटा के लेटेस्ट अपडेट 2.19.315 में उपलब्ध हैं। इस फीचर को सबसे पहले WhatsApp के फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने स्पॉट किया है। जानकारी के मुताबिक इस अपडेट में कंपनी ने इसके अतिरिक्त कोई अन्य फीचर नहीं जोड़ा है। 

बता दें कि यदि आप गूगल के प्ले बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम का हिस्सा नहीं हैं तो आप इस का एपीके मिरर वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं। जैसा कि पहले भी बताया गया है कि WhatsApp के इस बीटा वर्जन में कोई नया फीचर नहीं बल्कि सिर्फ नई ईमोजी जोड़ी गई है। नई ईमोजी में यूजर्स को कलर वेरिएंट, कलर ब्लॉक, नए फेस और कई नए पोस्चर नजर आते हैं। 

इस अपडेट में लेटेस्ट यूनिकोड स्टैंडर्ड सपोर्ट मिलता है। फिलहाल WhatsApp के बीटा वर्जन में डार्क मोड या नाइट मोड किसी का भी अपडेट नहीं मिल रहा है। गौरतलब है कि हाल में ही WhatsApp ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फिंगरप्रिंट लॉक स्क्रीन फीचर जोड़ा है। WhatsApp आईओएस वर्जन पर ये फीचर लंबे वक्त से मौजूद था। 

फिलहाल यूजर्स को WhatsApp पर डार्क मोड, नेटफ्लिक्स ट्रेलर वीडियो प्लेबैक आदि फीचर का इंतजार है। लेकिन इनकी लॉन्चिंग के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। WhatsApp डार्क मोड फीचर का लोगों को लंबे वक्त से इंतजार है। ये फीचर विभिन्न ट्विटर, यूट्यूब समेत कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *